HomeBreaking Newsगुड न्यूज : बिजली विभाग के लाइन मैन की मदद को सामने...

गुड न्यूज : बिजली विभाग के लाइन मैन की मदद को सामने आई टीम थाल सेवा

हल्द्वानी। बिजली के पोल से करंट लगने से गिर कर घायल होने वाले लाइन मैन सलीम अंसारी की मदद करने आज टीम थालसेवा आगे आयी है।अस्थायी लाइन मैन रहे सलीम का इलाज कृष्णा नर्सिंग होम में डॉ जे एस खुराना की देख रेख में चल रहा है, जोकि अभी करीब 7 माह तक चलना है,डॉ. खुराना के मुताबिक सलीम अंसारी की चार बड़े ऑपरेशन और होने हैं और इनका एक हाथ अलग हो गया है जबकि दूसरे को सक्रिय रखने की कोशिश जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

अंसारी को बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी मदद की है,टीम थालसेवा ने आज सहयोग स्वरूप एक लाख रु का चेक सलीम के परिवार को सौंप कर अपने उपचार सेवा के मिशन को सार्थक किया। टीम थालसेवा के उमंग वासुदेवा ने बताया कि सलीम को आगे भी मदद चाहिए होगी तो हम हर जरूरत को पूरा करेंगे।

सलीम की तीन बेटियां है, जिन्होंने अपने पिता के इलाज के लिए सामाजिक संगठनों से सहयोग की गुजारिश की थी,टीम थाल सेवा को गौरव दुग्गल,संजय ढींगरा, अनुजा साहनी,अनुज माहेश्वरी,बलजीत बंटी,प्रीति बाजपेयी, संजय जैन, विशाल साहनी आदि ने सहयोग किया ।

लेटस्ट न्यूज़ के लिए जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से
Join Now

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments