HomeAccidentBig Breaking : मौत का बुलावा, खड़ी बाइक से गिरा युवक, चली...

Big Breaking : मौत का बुलावा, खड़ी बाइक से गिरा युवक, चली गई जान

सीएनई रिपोर्टर

ADVERTISEMENTSAd

कहते हैं कि मौत के आने का न तो काई पूर्व घोषित दिन होता है और ना ही कोई निश्चित समय। ऐसा ही कुछ यहां चंपावत के लोहाघाट में आज घटित हुआ है। जहां एक बाइक सवार की अप्रत्याशित दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय भी बनी हुई है।

हुआ यूं कि यहां एक कलेक्ट्रेट कर्मचारी अनाज की बोरी बाइक में लाद घर जा रहा था। अचानक एक ओर लटक रही बोरी एडजस्ट करने को उसने बाइक रोक एक ओर खड़ी करी, लेकिन बोरी के बोझ से बाइक एक ओर गिरी, जिसके साथ वह भी गिर गया। घटना बेहद मामूली थी, चोट तो क्या एक खरोंच तक आने का सवाल नहीं था। इसके बावजूद शायद यह मौत का बुलावा ही था कि अचानक पीछे से एक तेज रफ्तार केंटर आया जिसके टायर के नीचे दबने से उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।

दरअसल, मृतक चंपावत कलेक्ट्रेट में आउट सोर्स कर्मी था। जानकारी मिली है कि बाबरू निवासी सुरेश फर्त्याल 32 साल आज दिन में अपनी बाइक पर चंपावत से लोहाघाट पहुंचा। बाइक पर उसने अनाज की एक बोरी लाद रखी थी। जिसे लेकर वह अपने घर चंपावत लौट रहा था। जब वह भारी बोरी लाद बाइक बाइक संख्या यूके 03 बी / 2439 से चल रहा था तो उसे बोरी के बोझ से बाइक कुछ असंतुलित महसूस हुई। अतएव उसने सुरक्षित चलने के लिहाज से बाइक को लोहाघाट में एसबीआई के एटीएम के पास रोक सुरक्षित स्थान पर साइड पर खड़ा कर दिया, लेकिन जैसे ही वह बाइक से उतरने लगा बोरी के बोझ से बाइक एक ओर लुढ़क गई। जिसके साथ वह भी गिर गया। इसी बीच पीछे से आ रहे एक लोडेड कैंटर आ पहुंचा, जिसका टायर उसके सिर पर चढ़ गया।

हादसा इतना भयानक था कि सुरेश की सर कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है​ कि मृतक जिला कलेक्ट्रेट में अर्थ व सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय में आउट सोर्स कर्मी के रूप में काम करता था। अपनी से चम्पावत की ओर से आ रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही लोहाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पंचनामा करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है। उसके परिजनों को विश्वास ही नहीं हो रहा कि सुरेश के साथ इस तरह का हादसा हो गया है और वह अब इस दुनियां में नहीं रहा।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments