HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

Bageshwar News: जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
अंत्योदय के प्रणेता प्रखर राष्ट्रवादी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने उन्हें भावपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की। गरुड़, कपकोट, कांडा, दुग नाकुरी, शामा, काफलीगैर तहसील समेत सभी स्थानों पर जन्मदिन पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंडित उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

भाजपा के पार्टी कार्यालय मंडलसेरा में वरिष्ठ नेता महेश खेतवाल ने आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय महान विचारक और पहले सह संस्थापक थे। उन्होंने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान महामंत्री राजेंद्र परिहार, रघुवीर सिंह दफौटी, पूर्व जिपंअ दीपा आर्य, जीवंती कांडपाल, दयाल कांडपाल, इंद्र फर्स्वाण, मोहन उप्रेती, प्रकाश साह, शेर सिंह आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments