HomeUttarakhandAlmoraताड़ीखेत मंडल के सभी बूथों में जयंती पर याद किये गये पं....

ताड़ीखेत मंडल के सभी बूथों में जयंती पर याद किये गये पं. दीनदयाल उपाध्याय

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

भाजपा ताड़ीखेत मंडल के समस्त बूथों में पं. दीपदयाल उपाध्याय की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

प्रत्येक बूथों में संगठन के माध्यम से मिली जिम्मेदारी अनुसार द्वारा सभी वक्ताओं ने अपने समय अनुसार पहुंच कर जयंती कार्यक्रम मनाए। मण्डल अध्यक्ष आनन्द बुधानी ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी को जनसंघ के रूप से पहचान दिलवाने वाले, एकात्म मानववाद व अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती ताड़ीखेत मण्डल के प्रत्येक बूथ में मनायी गई। इस मौके पर वक्ताओं ने स्व. उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला। रानीखेत विधानसभा के पूर्ण कालिक विस्तारक जितेंद्र पंत के मार्गदर्शन में सभी बूथों में यह कार्यक्रम हुआ। ग्राम प्रधान तौड़ा, ताड़ीखेत मंजीत भगत ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन वृत्त पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आज के दौर में भी प्रासंगिक बताया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments