HomeUttarakhandAlmoraस्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली : हल्द्वानी से किया कुमाऊं संभाग को...

स्मृति ईरानी की वर्चुअल रैली : हल्द्वानी से किया कुमाऊं संभाग को संबोधित, कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुधवार को उत्तराखंड में वर्चुअल विशाल रैली का आयोजन किया गया था। वर्चुअल विशाल रैली को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संबोधित किया। केंद्रीय कपड़ा एवं महिला विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज हल्द्वानी से कुमाऊं सम्भाग को संबोधन किया। जिसका लाईव शो अल्मोड़ा के सभी मंडलों में किया गया। फेसबुक, यू—ट्यूब सहित अन्य माध्यमों से जगह-जगह लोगों द्वारा उक्त रैली के माध्यम से केंद्र सरकार मोदी 2.0 के सफलम एक वर्ष की कार्यकाल की उपलब्धियों का विवरण जनता तक पहुंचाने का कार्य किया गया। जनपद अल्मोड़ा में आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रैली को लाईव सुना गया। रैली को संबोधित करते हुये स्मृति ईरानी ने कहा कि केंद्र सरकार 2.0 के एक साल के ऐतिहासिक कार्य रहे। जिसमें धारा 370, 35 ए, नागरिक संशोधन अधिनियम, किसानों के हितों में अनेकों योजनायें चलाई गई एवं तीन तलाक जैसे ऐतिहासिक फैसले से मस्लिम महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है। आज के कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला महामंत्री महेश नयाल, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, राजेंद्र कैड़ा, जिला उपाध्यक्ष महिपाल बिष्ट, गिरीश सत्यवली, घनश्याम भट्ट, जिलामंत्री नरेंद्र प्रसाद, त्रिलोक रावत, राधा धौलाखंडी, पूनम पालीवाल, शैलेंद्र साह, विनीत बिष्ट, राहुल बोरा, कन्नू साह, अमित साह, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, मनोज जोशी, रिक्खू साह, दीपक भाकुनी, संजय डालाकोटी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र जसवाल, खड़क सिंह, भूपाल सिंह, सुभाष बिष्ट, देवेंद्र नयाल, विशन कनवाल, पंकज भाकुनी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments