HomeUttarakhandAlmoraAlm Breaking : 149 रूपये का मोबाइल रिचार्ज, 58 हजार 908 की...

Alm Breaking : 149 रूपये का मोबाइल रिचार्ज, 58 हजार 908 की लग गई चपत

🔴 exclusive रिपोर्ट

ढोकाने वॉटरफॉल में अराजकता: जागा प्रशासन, अब तैनात होगी पुलिस!

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर लमगड़ा/अल्मोड़ा

गूगल पे के माध्यम से महज 149 रूपये का मोबाइल रिचार्ज करने पर यहां एक व्यक्ति के खाते से 58 हजार 908 रूपये साफ हो गये। ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए युवक ने कोतवाली में तहरीर देते हुए मदद की गुहार लगाई है।

दरअसल, ग्राम भांगादेवली, मोतियापाथार, तहसील जैंती निवासी गोविंद सिंह बिष्ट ने लमगड़ा कोतवाली में दर्ज की शिकायत में कहा है कि उन्होंने गत 9 सितंबर को गूगल पे के माध्यम से 149 रूपये का एक मोबाइल रिचार्ज किया था। जब यह रिचार्ज फेल हो गया तो उन्होंने गूगल से एसबीआई के कस्टम केयर का नंबर लेकर फोन किया। फोन रिसव करने वाले ने उनसे कुछ जानकारियां मांगी और उन्होंने विश्वास कर उन्हें दे दी। इसके बाद कथित कस्टमर केयर अधिकारी ने उनसे AnyDesk एप डाउनलोड करने को कहा। जैसे ही उन्होंने वह ऐप अपने फोन पर डाउनलोड किया तो उनके एसबीआई बैंक खाते से 58 हजार 908 रूपये साफ हो गये। इधर थानाध्यक्ष लमगड़ा सुनील सिंह बिष्ट ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पीड़ित की रकम जिस खाते में गई है उसे फ्रीज करने हेतु पत्र भी भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments