HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking : आवारा सांड के हमले में इंटर कालेज के शिक्षक...

Almora Breaking : आवारा सांड के हमले में इंटर कालेज के शिक्षक घायल, दहशत

सीएनई रिपोर्टर, लमगड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

यहां राजकीय इंटर कालेज गंगानगर के शिक्षक पर सांड ने हमला बोल दिया। उन्हें घायल अवस्था में उपचार के लिए अल्मोड़ा लाया गया है। क्षेत्र में दो आवारा सांडों का जबरदस्त आतंक बना हुआ है। इससे पूर्व भी यह सांड करीब दर्जन भर लोगों और स्कूली बच्चों पर हमला कर चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस राजकीय इंटर कालेज गंगानगर, मोतियापाथर के व्यायाम शिक्षक रजनीश कुमार पर सांड ने अचानक हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आस—पास मौजूद लोगों ने उन्हें सांड से बचाया और उपचार के लिए अल्मोड़ा ले गये। इधर स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इन सांडों के हमले के डर से लोगों का बुरा हाल बना हुआ है। नाटाडोल के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जीवन चन्द्र एवं धन सिंह ठटोला ने इनके खुले घूमने पर किसी अप्रिय घटना के घटित होने की आशंका व्यक्त की है। ग्राम प्रधान मोर पट्यूड़ी मनोज मेलकानी ने तहसील में पत्र देकर उक्त सांड के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

इधर ग्राम प्रधान मोर पटयूड़ी, लमगड़ा मनोज मेलकानी ने उपजिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा है कि राइका गंगानगर, मोतियापाथर व पूनागढ़ के आस—पास के इलाकों में दो सांडों का आतंक है। इनके द्वारा राह चलते लोगों पर हमला किया जा रहा है। बीते डेढ़ माह में यह जीआईसी गंगानगर के तीन शिक्षकों व आधे दर्जन से अधिक अन्य लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सांडों के हमले के चलते ग्रामीणों में भय बना हुआ है और लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजने में भी कतरा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से तत्काल इन सांडों को पकड़वाकर किसी गोशाला में भेजने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments