चनौदा : कोरोना काल में हुई आर्थिक क्षति, खादी उत्पाद बढ़ाने का निर्णय

गांधी आश्रम चनौदा की प्रबन्धकारिणी की बैठक सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा क्षेत्रीय गांधी आश्रम चनौदा जनपद अल्मोड़ा की प्रबन्धकारिणी समिति की आश्रम भवन चनौदा में हुई…

गांधी आश्रम चनौदा की प्रबन्धकारिणी की बैठक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

क्षेत्रीय गांधी आश्रम चनौदा जनपद अल्मोड़ा की प्रबन्धकारिणी समिति की आश्रम भवन चनौदा में हुई बैठक में संस्था को हुई आर्थिक क्षति के कारणों पर चर्चा के साथ ही खादी उत्पादों को अधिक बढ़ाने पर बल लिया गया।

संस्था के अध्यक्ष कृष्ण सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार—विमर्श हुआ। इस मौके पर संस्था के आगामी बिक्री सीजन में माल के संबंध में चर्चा की गई। संस्था के अप्रैल 2001 से अगस्त 2021 तक के कार्यों की समीक्षा हुई।

बैठक में खादी उद्योग से बजट स्वीकृति पर चर्चा की गई। तय हुआ कि संस्था हित के लिए खादी उत्पादन को अधिक से अधिक बढ़ाने के प्रयास किया जायेगा। कोरन काल में संस्था को हुई आर्थिक क्षति की प्रतिपूर्ति के लिए प्रबंधकारिणी सदस्यों द्वारा सुझाव दिये गये तथा आगामी बिक्री सीजन में पूर्ण मनोयोग से कार्य करते हुए क्षतिपूर्ति करने का प्रयास किये जाने पर बल दिया गया।

बैठक के अन्त में दिवंगतों की आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक का संचालन मंत्री धनसिंह परिहार द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यकारीणी के हेम चंद्र पंत, शोबन सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र पांडे, पंकज कुमार पंत, प्रमोद कुमार वर्मा, विनोद कुमार अवस्थी, राजेन्द्र सिंह राणा, कमला पाठक, खड़क सिंह परिहार, उमेश चन्द्र जोशी, मोहन चंद्र पंत, कुलदीप सिंह ​भंडारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *