HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत ब्रेकिंग : बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच जयकारों के साथ...

रानीखेत ब्रेकिंग : बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच जयकारों के साथ निकली मां नंदा—सुनंदा की भव्य शोभा यात्रा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

रानीखेत। यहां रिमझिम बारिश के बीच मां नंदा और सुनंदा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दोपहर के समय नंदा देवी मंदिर से शोभा यात्रा आरंभ हुई।

श्रद्धालु मां नंदा और सुनंदा की जय जय कार के साथ नंदा देवी परिसर से शिव मंदिर मार्ग जरूरी बाजार, रोडवेज स्टेशन,सदर बाजार सुभाष चौक के केएमओ स्टेशन होते हुए वापस शिव मंदिर मार्ग से नंदा देवी मंदिर पर पहुंचे। इस बीच बारिश की फुहारों के साथ शोभा यात्रा उत्साह पूर्वक जारी रही। शोभा यात्रा को देखने के लिए जगह जगह लोग खड़े थे। शोभायात्रा में ताड़ीखेत के ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष चौधरी, संदीप गोयल, विनीत चौरसिया, यतीश रौतेला, पुष्कर पांडे, विजय, तिवारी, अजय कुमार, जयंत रौतेला, पंकज जोशी, आशु शाह, दर्जा राज्य मंत्री ज्योति शाह मिश्रा, प्रमोद नैनवाल, भुवन सती, दीपक पंत, नंदा देवी समिति के अध्यक्ष हरीश लाल शाह, भुवन चन्द्र साह, पूर्व व्यपार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी, पूर्व प्रमुख रचना रावत, सुकृत शाह, शशांक रावत, किरण लाल शाह, मुकेश शाह, अमन शेख, सोनू सिद्दीकी, पंकज शाह, हिमांशु रावत सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments