HomeBreaking Newsमांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर रहे अतिथि शिक्षक, वादाखिलाफी का आरोप

मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर रहे अतिथि शिक्षक, वादाखिलाफी का आरोप

  • मूल जनपद वापसी, सुरक्षित भविष्य का जारी करें शासनादेश

सीएनई रिपोर्टर, सुयालबाड़ी/गरमपानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

मूल जनपदों में वापसी सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश संगठन के आह्वान पर आज जनपद के समस्त अतिथि शिक्षक कार्य बहिष्कार पर रहे। अतिथि शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर उपखंड शिक्षा अधिकारी बेतालघाट को ज्ञापन भी सौंपा।

खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरने के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि अतिथि शिक्षक अपने भविष्य के प्रति आशंकित हैं। जिसके लिए गत 21 जुलाई, 2021 को सीएम धामी की प्रथम कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुए थे। जिनमें अतिथि शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित किये जाने, मूल जनपदों में वापसी करने तथा मानदेय 15 से 25 हजार रूपये करने की मांगें शामिल थीं।

उन्होंने कहा कि आज दो माह का समय बीत जाने के बावजूद भी मानदेय के बिंदु को छोड़कर पद सुरक्षित तथा मूल जनपद वापसी को लेकर कोई शासनादेश आज की तारीख तक जारी नही हुआ है। जिस कारण समस्त अतिथि शिक्षक अपने भविष्य के प्रति चिंतित हैं। जिस कारण प्रदेश के कार्यकारिणी द्वारा दो दिवसीय बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। यदि मांगे पूरी नही होती तो दूसरे चरण में आंदोलन को उग्र रूप भी दिया जा सकता है। धरने में तमाम अतिथि शिक्षक सम्मलित हुए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments