सेंट थेरेसा की स्वस्तिका जोशी ने बढ़ाया मान, वायलिन वादन में प्रथम

CNE NEWS DESK. हल्द्वानी की स्वस्तिका जोशी ने स्वराकृति संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संगीत की पारिवारिक पृष्ठभूमि में जन्मी 9 वर्षीय…

स्वस्तिका जोशी ने बढ़ाया मान, वायलिन वादन में प्रथम

CNE NEWS DESK. हल्द्वानी की स्वस्तिका जोशी ने स्वराकृति संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संगीत की पारिवारिक पृष्ठभूमि में जन्मी 9 वर्षीय स्वस्तिका जोशी सेंट थेरेसा (St. Theresa school) स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा हैं।

प्रथम पुरस्कार ग्रहण करती स्वस्तिका जोशी
प्रथम पुरस्कार ग्रहण करती स्वस्तिका जोशी

हल्द्वानी में आयोजित दो दिवसीय संगीत प्रतियोगिता में शास्त्रीय संगीत वाद्य यंत्र के जूनियर वर्ग में स्वस्तिका जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अपने वायलिन वादन से सभी का मन मोह लिया। तबले पर संगत विशेष तिवारी और युग जोशी ने की।

गुरु हरीश चंद्र पंत से ले रहीं दीक्षा

स्वस्तिका वायलिन की विधिवत शिक्षा स्वर संगम संगीत संस्थान में गुरु हरीश चंद्र पंत जी से पिछले दो वर्ष प्राप्त कर रही हैं। स्वस्तिका को संस्कार रूप में संगीत की शिक्षा अपनी मां डॉ दीपा जोशी से प्राप्त हुई।

स्वस्तिका जोशी
स्वस्तिका जोशी

राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में आई थी प्रथम

यहां पर यह भी बता दें की पिछले दिनों शिमला में आयोजित ऑल इंडिया डांस कंपटीशन में स्वस्तिका जोशी ने भरतनाट्यम नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया था। स्वस्तिका के प्रथम आने पर संगीत से जुड़े लोगों ने स्वस्तिका को बधाई दी है।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम बढ़ाने की इच्छा

भारतीय शास्त्रीय संगीत से प्रभावित स्वस्तिका जोशी का मानना है कि अगर गुरु और ईश्वर का आशीर्वाद रहा तो वह कोशिश करेगी कि प्रदेश का मान बढ़ाने में अपना योगदान दे सके। उनकी इस सफलता पर सेंट थेरेसा स्कूल St. Theresa School में हर्ष की लहर है। गुरुजनों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

कल शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर उतरेगा चंद्रयान-3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *