HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर : कुलपति प्रो. भंडारी ने किया प्रोफेशनल कोर्स का शुभारंभ

बागेश्वर : कुलपति प्रो. भंडारी ने किया प्रोफेशनल कोर्स का शुभारंभ

सीएनई रिपोर्टर, गरुड़

ADVERTISEMENTSAd

सेंट एडम्स इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एवं वोकेशनल स्टडीज कोर्स का शुभारंभ सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने किया। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा समय की जरुरत है। सेंट एडम्स जनपद का प्रथम व्यावसायिक उच्च शिक्षा संस्थान है।

सेंट एडम्स परिसर में व्यावसायिक उच्च शिक्षा संस्थान का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि यह संस्थान भविष्य में अनेक रोजगारपरक कोर्स संचालित करेगा। उन्होंने कहा कि सीधे प्रवेश के लिए पंजीकरण हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर पोर्टल खोल दिया गया है। इसी सत्र से इंटरमीडिएट के बाद बीएससी आईटी, बीऑक और हॉस्पिलिटी मैनेजमेंट में आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से इन व्यावसायिक कोर्सों का लाभ उठाने को कहा।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक चंदन राम दास ने गरुड़ में जनपद के प्रथम व्यावसायिक संस्थान खुलने को एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए निदेशक जावेद सिद्दकी का आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कुलपति के प्रथम बार गरुड़ आगमन पर स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान के निदेशक जावेद सिद्दकी ने क्षेत्र को एक नई सौगात दी है। संस्थान के निदेशक जावेद सिद्दकी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में वे अकादमिक डिग्री कोर्स भी संचालित करेंगे। उन्होंने बच्चों से शीघ्र प्रवेश लेने को कहा। संचालन सौम्या गोस्वामी व मरियम ने किया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री गोपाल दत्त भट्ट, एसडीएम जयवर्धन शर्मा, सीईओ पदमेंद्र सकलानी, बीईओ उम्मेद सिंह रावत, प्रधानाचार्या रजिया सिद्दकी, मुरसिल सिद्दकी, नन्दन सिंह अलमिया, देवेंद्र सिंह बिष्ट, घनश्याम जोशी, जुनैद सिद्दकी, केवलानन्द जोशी, अनामिका सिंह, मंजू जोशी, दीपा बिष्ट समेत दर्जनों अभिभावक मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments