HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सड़कों को लेकर अनोखा प्रदर्शन, लगाए आम-जमुन...

हल्द्वानी : कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सड़कों को लेकर अनोखा प्रदर्शन, लगाए आम-जमुन के पौधे

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्द्वानी में बदहाल टूटी-फूटी सड़कों के विरोध में जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृव में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए आम, जमुन के पौधों को सड़क के गढ्डों में लगाकर राज्य सरकार व नगर निगम के खिलाफ जमकर हल्ला बोला।

कांग्रेस नेता साहू ने कहा कि, शहर की बदहाल सड़कों की वजह से जनता आये दिन चोटिल हो रही है, सड़कों में व्याप्त गड्ढे जानलेवा बने हुए है। शहर में सड़क नाम की कोई भी चीज नहीं बची हुई है अगर सड़कों के हालात नहीं सुधारे गए तो वो दिन दूर नहीं जब सड़कों के बीच में बड़े-बड़े पेड़ पौधे नजर आएंगे।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

बड़ी खबर : उत्तराखंड के मनदीप सिंह नेगी देश की रक्षा करते हुए शहीद

साहू ने कहा भाजपा सरकार में कोई काम नहीं हो रहा है। सिर्फ दिखावे के लिए शिलान्यास हो रहे हैं। जनता सब जानती है, मूर्ख बनाने का यह अभियान बहुत दिन तक नहीं चलेगा। 2022 में जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

बागेश्वर : नाबालिग लड़की को कमरे में बंद किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट व सन्दीप भैसोड़ा दीपा खत्री ने कहा हल्द्वानी की सड़कें चलने योग नहीं, जल्द ही सड़कों को ठीक नहीं किया गया तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेंगी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड : पहाड़ से गिरे पत्थर की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनांक मौत

इस दौरान पुष्कर सिंह धामी शर्म करो, टूटी-फूटी सड़कें ठीक करो जैसे नारे लगाये गये।

पौधें लगाने व विरोध करने वालों में प्रमुख रूप से पंकज कश्यप, सालिम सिद्दीकी, किरन माहेश्वरी, साहिल राज, अमरजीत सिंह सरना, दीपा खत्री, राजेन्द्र बिष्ट, सन्दीप भैसोड़ा, हैप्पी माहेश्वरी, आरपी सिंह, मो. सालिम, अनिल माहेश्वरी, सचिन राठौर, नन्दनी खत्री, दीपा भारती आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने इस्तीफा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments