HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: चेकिंग में फंसा नशा तस्कर, कब्जे से पकड़ी 2.35 लाख की...

अल्मोड़ा: चेकिंग में फंसा नशा तस्कर, कब्जे से पकड़ी 2.35 लाख की स्मैक

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले की रानीखेत कोतवाली अंतर्गत चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर गिरफ्त में आया है, जिसके कब्जे से करीब 2.35 लाख रूपये कीमत की स्मैक बरामद हुई है। गिरफ्तार युवक पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कोतवाली रानीखेत पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान मजखाली के पास एक युवक के कब्जे से 7.86 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। जिसकी कीमत 2.35 लाख रूपये आंकी गई है। नशा तस्कर रविन्द्र बिष्ट पुत्र नारायण सिंह, निवासी ग्राम स्यूना, ज्योली जनपद- अल्मोड़ा को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कोतवाली रानीखेत में धारा-8/21 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर जरूरी कार्यवाही की गई। पुलिस ने बताया कि इस बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड/बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है। यह भी बताया कि इस आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत अल्मोड़ा कोतवाली में मामला दर्ज है। पुलिस टीम में एएसआई कैलाश चन्द्र, हेड कांस्टेबिल मनोज तिवारी, कांस्टेबल राकेश खेतवाल, चन्दन नेगी व राकेश भट्ट आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments