HomeUttarakhandAlmoraदेघाट/अल्मोड़ा: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जरिये निखारी बच्चों की प्रतिभा

देघाट/अल्मोड़ा: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जरिये निखारी बच्चों की प्रतिभा

★ सौ से अधिक बच्चों को बांटी कॉपियां, पेन व टॉफियां
★ पहल संस्था को आर्थिक सहयोग और नया कंप्यूटर मिला

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देघाट में पहल संस्था ने बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया और सभी बच्चों को कॉपियां, पेन व टॉफियां वितरित की गई। सहयोगियों की ओर से संस्था को एक कंप्यूटर व कुछ धनराशि सहयोग स्वरूप प्रदान की गई।

बीते रविवार को पहल संस्था देघाट की प्रिया पपनोई के सौजन्य से एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें उत्सुकता से क्षेत्र के 106 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता विशिष्ट अतिथि संगीता ढौडियाल के संयोजन में संपन्न हुई और इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक महेश जीना के पुत्र करन जीना मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर आए बच्चों को पुरस्कार प्रदान किये। वहीं विधायक महेश जीना की ओर से सभी बच्चों को कापियां, पेन व टॉफी का वितरण हुआ। इस मौके पर संस्था को सहयोग प्रदान करते हुए करन जीना ने पहल संस्था को एक नया कंप्यूटर प्रदान किया। वहीं सहयोगी प्रकाश पपनोई, रजनी पपनोई व कमला रावत ने 1100-1100 रूपये का आर्थिक सहयोग संस्थान को दिए। इनके अलावा ग्राम प्रधान शीला रावत, कल्पना, कमला रावत, ललित नेगी व जगदीश रावत, बीडीसी सदस्य पूरन उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह रावत, रजनी पपनोई समेत अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मान सिंह रावत ने किया। संस्था के अध्यक्ष हीरा बल्लभ जोशी ने सभी सहयोगियों का संस्था की ओर से आभार प्रकट किया।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments