HomeUttarakhandAlmoraभिकियासैंण न्यूज : गोल्डन कार्ड मुद्दे को उलझा गये सीएम धामी, भड़के...

भिकियासैंण न्यूज : गोल्डन कार्ड मुद्दे को उलझा गये सीएम धामी, भड़के पेंशनर्स

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, भिकियासैंण

गोल्डन कार्ड के नाम पर पेंशन राशि में कटौती के विरोध में भिकियासैंण तहसील परिसर में गवर्नमेंट पैशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन का धरना आज चौदहवें दिन में प्रवेश कर गया है। वक्ताओं ने सीएम पर गोल्डन कार्ड मुद्दे को भटकाने का आरोप लगाते हुए उनके गत दिवस अल्मोड़ा आगमन पर दिये गये बयान की कड़ी निंदा की।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के रवैए की कड़ी आलोचना की। वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गत दिवस अल्मोड़ा में गोल्डन कार्ड के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समिति बनाने की बात कही। यह पूरे प्रकरण को उलझाने की साज़िश है। पेंशनर्स ने सीएम के बयान की कड़ी भर्त्सना की। बैठक को संबोधित करते हुए आर्गनाइजेशन के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने कहा कि इस सरकार का कार्यकाल मात्र चार महीने का रह गया है। जिस समिति को आज बनाने की आज घोषणा की गई है उसका परिणाम इस सरकार के रहते नहीं आ सकता। इसलिए हम समिति बनाने की घोषणा का विरोध करते हैं।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री के इस बयान की कड़ी निन्दा की गई। बैठक में सुझाव आया कि सभी विकासखंडों के पैशनर्स की एक बैठक बुलाकर आन्दोलन को व्यापक स्वरूप प्रदान किया जाय। बैठक को आर्गनाइजेशन के सचिव भगवन्त सिंह बंगारी, अम्बादत बलौदी, बालम सिंह बिष्ट, शोबन सिंह मावड़ी, जीडी जोशी, मोहन सिंह मेहता, राम सिंह बिष्ट, एपी लखचौरा, एम एस नेगी, कुन्दन सिंह बिष्ट, जीडी शर्मा, मदन सिंह नेगी, देब सिंह बंगारी, केडी ध्यानी, मोहन राम, धनीराम टम्टा, मोहन सिंह नेगी, प्रवीण सिंह कड़ाकोटी, डीडी लखचौरा, बहादुर सिंह राणा, बालम सिंह रावत राजेन्द्र सिंह मनराल, राज्य आन्दोलन कारी मदन कठायत, गोपाल बिष्ट, भगतसिंह बिष्ट, प्रताप सिंह मियां,बालम सिंह बिष्ट आदि ने सम्बोधित किया। धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ़ जम कर नारेबाजी की गई। तुला सिंह तड़ियाल सहित सभी आंदोलनकारियों ने जन गीतों के माध्यम से एकजुटता का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments