HomeBreaking Newsहल्द्वानी : गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस लाल, फूंका केंद्र...

हल्द्वानी : गैस मूल्य वृद्धि के खिलाफ युवा कांग्रेस लाल, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

युवा कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार आर्य एवं युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गजेंद्र गौनिया के नेतृत्व में गैस के बढ़े हुए दामों को लेकर केन्द्र सरकार का जोरदार विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया।

हृदयेश कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार मनमानी पर उतर आयी है। गजेन्द्र गौनिया ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रति मास रसोई गैस के दाम बढ़ाना भोली—भाली जनता के साथ छलावा करना जैसा है। युवा विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक कठायत ने कहा कि केन्द्र सरकार को उत्तराखण्ड की जनता परिवर्तन कर सबक सिखायेगी।

पुतला दहन के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह ‘प्रिंस’ प्रदेश महासचिव हृदयेश कुमार, जिला अध्यक्ष गजेंद्र गोनिया, विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक कठायत, प्रदेश सचिव राजू रावत, प्रदीप बिष्ट, जीवन बिष्ट, पूरन बिष्ट, शादाब हुसैन, वीर बिष्ट, पंकज अधिकारी, रवि आर्य, मनोज भट्ट, योगेश सुयाल, अंकित परिहार, रक्षित शर्मा, तरन बिंद्रा, हेमंत कुमार, गोविंद बिष्ट, अरुण कुमार, राहुल सोराडी, अभिषेक कुमार, रोहित कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments