HomeUttarakhandAlmoraCorona Update: अल्मोड़ा—बागेश्वर में आज कोरोना पॉजिटिव के 07 केस आए

Corona Update: अल्मोड़ा—बागेश्वर में आज कोरोना पॉजिटिव के 07 केस आए

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा व बागेश्वर जिलों में आज कोरोना संक्रमण के मामलों में कुछ इजाफा दिखा है, जबकि गत दिवस दोनों जिलों में कोई भी नया केस नहीं था। आज दोनों जिलों में कुल 07 नये मामले आए हैं।

अल्मोड़ा: आज अल्मोड़ा जनपद में 03 कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। ये तीनों केस हवालबाग ब्लाक के हैं। जिले में अब तक कुल 11,921 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके है। जिनमें से 11,759 केस डिस्चार्ज/माइग्रेट हो चुके हैं। वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 10 है।

बागेश्वर: आज बागेश्वर जिले में कोरोना संक्रमण के 04 नये मामले प्रकाश में आए हैं। आज दो कोरोना संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज हो गए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनीता टम्टा ने बताया कि अभी तक जनपद में कोरोना के 6111 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। जिनमें से 6048 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब 07 एक्टिव केस हैं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments