HomeUttarakhandBageshwarBageshwar Breaking: अतिवृष्टि से दो मकान आंशिक क्षतिग्रस्त, परिजन सुरक्षित कमरों में...

Bageshwar Breaking: अतिवृष्टि से दो मकान आंशिक क्षतिग्रस्त, परिजन सुरक्षित कमरों में शिफ्ट, 08 सड़कें बंद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले में शनिवार सुबह से दोपहर तक बारिश हुई। जिसके कारण आठ सड़कों पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आने से वह बंद हो गए हैं, जबकि अतिवृष्टि के कारण दो मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हैं। दोनों परिवारों के छह सदस्य मकान के सुरक्षित कमरे में रह रहे हैं। जिला प्रशासन उन्हें अहैतुक धनराशि की कार्रवाई कर रहा है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

अतिवृष्टि से गरुड़ के कनस्यारी गांव गणेश राम पुत्र बाली राम का मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हो गया है। परिवार के चार सदस्य प्रभावित हैं। अमसरकोट निवासी कमला देवी पत्नी आन सिंह का भी आवासीय मकान भी आंशिक क्षतिग्रस्त हो गया है। परिवार के दो सदस्यों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। जिला प्रशासन के अनुसार दोनों परिवार क्षतिग्रस्त मकान के सुरक्षित भाग में निवासरत हैं और अहैतुक सहायता राशि वितरित करने को नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है।

बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका बनी हुई है। बारिश से गरुड़-द्यौनाई, कपकोट-पिंडारी ग्लेशियर, कंधार-लोहागड़ी, बिजौरीझाल-ओखलसों, शामा-नाकुड़ी, मुनार बैंड से सूपी, धरमघर-माजखेत, तोली समेत आठ मोटर मार्ग बंद हो गए हैं।

बारिश के कारण जीतनगर और ट्रामा सेंटर को जोड़ने वाली सड़क ताल-तलैया बन गई है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सरयू का जलस्तर बढ़ने से मंदिर की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। जल पुलिस सरयू घाट पर तैनात है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments