यहां हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही केमू की बस बसोली के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। इस हादसे में कई लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल ले जाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार सुबह केमू बस संख्या यूके 04 पीए 0521 हल्द्वानी से बागेश्वर के लिए निकली। इसी बीच अल्मोड़ा—ताकुला—बागेश्वर मार्ग में बस बसौली के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई। जैसे ही यह हादसा हुआ यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस बीच आस—पास मौजूद लोग मदद को दौड़े। समाचार लिखे जाने तक राजस्व पुलिस मौके पर पहुंच चुकी थी तथा घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।