HomeBreaking NewsBreaking : बारिश ढा रही कहर, भरभरा कर गिरा हाईवे पर बना...

Breaking : बारिश ढा रही कहर, भरभरा कर गिरा हाईवे पर बना पुल, कई वाहन गिरे

सीएनई रिपोर्टर, देहरादून

ADVERTISEMENTSAd

प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के चलते डोईवाला के रानीपोखरी भोगपुर क्षेत्र की नदियों में अचानक जलस्तर बढ़ जाने से आपदा के हालात हो गये हैं। भारी बारिश के चलते ऋषिकेश देहरादून हाईवे पर कई वर्षों पुराना पुल, जो कि इस मार्ग को जोड़ता था अचानक भरभरा कर गिर गया है।

इस हादसे के दौरान पुल के ऊपर से गुजर रही गाड़ियां भी नदी में जा गिरीं। देहरादून से ऋषिकेश सप्लाई करने जा रहे हैं एक छोटा हाथी का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। 108 की मदद से घायल को इलाज अस्पताल भेजा गया मौके पर पुलिस पुल पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments