हल्द्वानी ब्रेकिंग : रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती, कट गई दोनों टांगें, जांच में जुटी पुलिस

0

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी


ADVERTISEMENTS

यहां रेलवे ट्रैक में एक युवक ट्रेन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया है। युवक की दोनों टांगें इस हादसे में कट गई हैं और उसे नाजुक हालत में अस्पताल भर्ती किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह लखनऊ से काठगोदाम को जा रही 05043 लखनऊ काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में हल्द्वानी के जज फार्म निवासी विकास जोशी आ गया। ट्रेन के नीचे आ जाने से उसकी दोनों टांगे कट गई। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand Breaking : प्रदेश में फिर बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, 24 अगस्त रहेगा जारी, यह है नया आदेश

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया जा रहा है कि ट्रेन जैसे ही हल्द्वानी रेलवे यार्ड के मस्जिद के पास पहुंची तभी अचानक एक युवक ट्रेन के सामने आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से वह घायल होकर ट्रेक पर ही छटपटाने लगा। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची आरपीएफ ने घायल युवक को तुरंत 108 की सहायता से हल्द्वानी के अस्पताल पहुंचाया।

ब्रेकिंग, उत्तराखंड : यहां होम स्टे में मिली महिला पर्यटक की लाश, जांच में जुटी पुलिस, हत्या की आशंका

डॉक्टरों के अनुसार अभी भी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान विकास जोशी निवासी जज फार्म आईटीआई के पास हल्द्वानी के रूप में हुई है। अभी स्पष्ट रूप से यह पता नही चल पाया है कि यह कोई हादसा था या युवक ने जान देने की कोशिश की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Breaking : युवक ने महिला दरोगा पर लगाये वर्दी की धौंस पर 02 साल तक शारीरिक—मानसिक शोषण और झूठा मुकदमा दर्ज करने के आरोप, आला पुलिस अधिकारियों व सीएम से की शिकायत, पढ़िये क्या है पूरा मामला…

Breaking : नैनीताल में यूपी से आये पर्यटक को मारी गोली, बाइक सवार फरार

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें