Big News : युवक ने महिला दरोगा पर लगाये वर्दी की धौंस पर 02 साल तक शारीरिक—मानसिक शोषण और झूठा मुकदमा दर्ज करने के आरोप, आला पुलिस अधिकारियों व सीएम से की शिकायत, पढ़िये क्या है पूरा मामला….

सीएनई रिपोर्टर महिला दरोगा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक ने ट्वीटर के माध्यम से पुलिस के आला अधिकारियों व मुख्यमंत्री…

सीएनई रिपोर्टर

महिला दरोगा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक ने ट्वीटर के माध्यम से पुलिस के आला अधिकारियों व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजी है। जिसमें उसने एक महिला दरोगा पर उसे दुष्कर्म के प्रयास के झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा है कि इस महिला दरोगा ने उसे दो साल तक अपनी अवैध अभिरक्षा में रख उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया है।

दरअसल, कहानी यह है कि उत्तर प्रदेश की एक महिला दरोगा ने अपने प्रेमी पर जालसाजी व दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज करवा दिया है। हालांकि युवक का आरोप है कि महिला दरोगा ने वर्दी का दुरूपयोग करते हुए उसे दो साल तक अवैध अभिरक्षा में रखते हुए खुद ही उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया है। जब उसकी पत्नी उसे उसके चंगुल से आजादी कराने आई तो उसने वर्दी का लाभ उठाते हुए उसके खिलाफ ही मुकदमा दर्ज करा दिया है। हैरानी की बात यह है कि युवक के आरोपों पर भी कोई सुनवाई करने की बजाए पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए युवक पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Uttarakhand Breaking : प्रदेश में फिर बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, 24 अगस्त रहेगा जारी, यह है नया आदेश

यह मामला उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले का है। जहां पूर्व विवादों में रह चुकी एक महिला दरोगा ने लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे अपने प्रेमी पर दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज करा दिया है, वहीं युवक की कहीं सुनवाई नही हो पा रही है। महिला दरोगा ने तहरीर में कहा है कि आरोपित से उसकी पुरानी जान—पहचान है। युवक प्रद्युमन यादव बौद्ध नगर, कानपुर का रहने वाला है। शिकायत में दरोगा ने कहा है कि युवक ने उसका मोबाइल एटीएम का पिन लेकर जालसाजी कर दस लाख रूपये निकाल लिये हैं। दरोगा का आरोप है कि जब उसने इस विषय में युवक से पूछताछ की तो उसने उसके साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास और दुपट्टे से कला कसने का प्रयास किया। महिला दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ब्रेकिंग, उत्तराखंड : यहां होम स्टे में मिली महिला पर्यटक की लाश, जांच में जुटी पुलिस, हत्या की आशंका

वहीं दुष्कर्म के मामले में आरोपी बनाये गये युवक ने पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर सीएम तक से मदद की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि महिला दरोगा ने वर्दि का दुरूपयोग करते हुए उसे फंसा दिया है। इस दरोगा ने उसे दो सालों तक अवैध अभिरक्षा में रखा। इस दौरान उसका शारीरिक व मानसिक शोषण किया। युवक का कहना है कि उन्नाव में तैनाती के दौरान जब उसकी पत्नी उसे इस दरोगा से छुड़ाने आई तो महिला दरोगा ने धमकी दी कि वह उसे रेप के मुकदमे में फंसा देगी। जब वह उसे छोड़ गया तो उसने उस पर मारपीट व दुष्कर्म के प्रयास का झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया है।

हल्द्वानी : रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, गम्भीर हालत में अस्पताल भर्ती, कट गई दोनों टांगें, जांच में जुटी पुलिस

आपको याद दिला दें कि लिव इन रिलेशनशिप के चलते इस महिला दरोगा का पहले भी बड़ा विवाद सामने आया था। जब आरोपित की पत्नी इसके घर अपने पति को लेने आई थी तो इसका एक ​वीडियो भी वायरल हो गया था। पुलिस ने तब भी कोई सटीक कार्रवाई करने के बजाए बस महिला दरोगा का तबादला कर दिया था। आज पुन: महिला दरोगा के आरोप पर युवक पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Breaking : नैनीताल में यूपी से आये पर्यटक को मारी गोली, बाइक सवार फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *