HomeUncategorizedलालकुआं ब्रेकिंग : भाजपा युवा मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी का गठन, कुन्दन...

लालकुआं ब्रेकिंग : भाजपा युवा मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी का गठन, कुन्दन सुप्याल को महामंत्री पद की जिम्मेदारी

सीएनई रिपोर्टर, मुकेश कुमार

लालकुआं। लालकुआं में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। युवा नेता कुन्दन सुप्याल को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।

यहां लालकुआं भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बॉबी संभल ने अपनी युवा मोर्चा नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है इधर युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बॉबी संभल ने बताया कि भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा लालकुआं मंडल की कार्यकारिणी गठित करने हेतु आदेशित किया गया था। जिसके परिपेक्ष में नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड : शंकर दत्त शर्मा बने मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी, आदेश जारी

कार्यकारिणी में युवाओं को पार्टी में पद दिए गये हैं। वहीं नवनियुक्त युवा मोर्चा के महामंत्री कुन्दन सुप्याल ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ उसका निर्वहन करेंगे। वहीं कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर वरूण डोगरा और विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर शिव शक्ति, मंत्री पद पर रोहन प्रकाश, अवनीश पाडे, रोहित पाडे, रवि शर्मा, मीडिया प्रभारी परमांशु श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रभारी रवि अनेजा, सोशल मीडिया प्रभारी लाल सिंह बिष्ट को दायित्व सौंपे गए।

उत्तराखंड : कब तक अपनी नाकामी छुपायेगी सरकार ! निदेशालय पहुंचे विधायक को झेलना पड़ा बेरोजगारों का आक्रोश, भारी बारिश में भी जोरदार प्रदर्शन

वहीं बॉर्बी संभल ने कहा कि युवा मोर्चा त्याग, तपस्या, संघर्ष और बलिदान का नाम हैं। युवाओं को मार्गदर्शन और सही राह दिखाना मोर्चा की प्राथमिकता है उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार युवाओं के कल्याण और विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2022 के चुनाव में भाजपा ही सरकार बनाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments