HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: कार्य बहिष्कार पर अडिग रहीं आशा वर्कर्स, तमाम संगठन समर्थन...

Almora News: कार्य बहिष्कार पर अडिग रहीं आशा वर्कर्स, तमाम संगठन समर्थन में आए

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यहां आशा कर्यकर्तियां अपने आंदोलन पर अडिग रहीं। उनके आंदोलन को आज 13 रोज हो गए और कार्य बहिष्कार पांच दिनों से बदस्तूर जारी है। यहां गांधी पार्क में उन्होंने आज भी बड़ी संख्या में शामिल होकर मांगों की सुध नहीं लिये जाने पर सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। आशाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन पर अडिग रहेंगी।

ADVERTISEMENTSAd

इधर आशाओं के आंदोलन को आज विभिन्न राजनैतिक दलों व जन संगठनों ने अपना समर्थन व्यक्त किया। समर्थन देने वालों में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, उत्तराखण्ड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, जनवादी महिला समिति की प्रांतीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय कमेटी सदस्य सुनीता पांडे, सीटू के जिला सचिव आरपी जोशी, किसान सभा के जिलामंत्री दिनेश पाण्डे, आम आदमी पार्टी के राज्य उपाध्यक्ष अमित जोशी आदि शामिल थे।

धरने में ममता तिवाड़ी, पूजा बगड़वाल, दीपा वर्मा, आनंदी मेहरा, विजय लक्ष्मी, किरन आर्या, तुलसी देवी, भगवती कपकोटी, दया आर्या , किरन शाह, भगवती आर्या, सरस्वती नेगी, चंद्रा बिष्ट, विमला रावत, बसंती देवी समेत अनेक आशा वर्कर्स शामिल हुईं।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments