HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: विधायक भौर्याल ने किया आपदा प्रभावित गांव सरण का मुआयना,...

Bageshwar News: विधायक भौर्याल ने किया आपदा प्रभावित गांव सरण का मुआयना, आपदा प्रभावितों को मदद का भरोसा और अफसरों को निर्देश

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, कपकोट
क्षेत्रीय विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू के साथ आपदा प्रभावित शरण गांव का भ्रमण किया। आपदा प्रभावित लोगों का हाल जाना तथा उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। विभागीय अधिकारियों को गांव जाकर समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
मालूम हो कि गत दिनों अतिवृष्टि से शरण, कर्मी, बघर, सुमगढ़ में भारी नुकसान हुआ था। लोगों के घरों में मलबा घुस गया। रविवार को विधायक भौर्याल शरण गावं पहुंचे। उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। पीड़ितों से बात की। मौके से ही अधिकारियों को फोन लगाकार गांव में जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को बिजली, पानी तथा मूलभूत समस्या न हो इसका अधिकारी ध्यान रखें। इस मौके पर कनिष्ठ प्रमुख कवींद्र गढ़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश सुरकाली, प्रवीन सिंह, रणजीत सिंह, मलक सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments