Someshwar News: धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार गृहक्षेत्र में पहुंची रेखा आर्या का गर्मजोशी से स्वागत, बारिश के बावजूद ढोल—नगाड़ों के साथ स्वागत में उतरे कार्यकर्ता, भाजपा में साधारण कार्यकर्ता का भी सम्मान—रेखा

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र में पहुंची रेखा आर्या का भाजपा…

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर


प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र में पहुंची रेखा आर्या का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह—जगह भव्य स्वागत किया। बारिश के बावजूद उत्साहित कार्यकर्ताओं ने ढोल—नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से मंत्री का स्वागत किया। स्वागत से मंत्री रेखा आर्या गदगद नजर आई और उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जहां साधारण से साधारण कार्यकर्ता का भी सम्मान होता है।
यहां स्वागत व सम्मान देने के लिए मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ने जो प्यार और सम्मान उन्हें दिया है, वो किसी साधारण कार्यकर्ता के लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पिछले साढ़े चार साल में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है, जो भाजपा सरकार की बड़ी उपलब्धि है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जहां महिलाओं को सशक्त कर उन्हें आगे बढ़ाने में सभी का सहयोग रहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा साधारण से साधारण कार्यकर्ता को पूरा सम्मान देती है और उनकी मेहनत और समर्पण का उचित इनाम देती है। कैबिनेट मंत्री ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सरकार ने बेहतर ढंग से कोविड नियंत्रण किया है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कावड़ यात्रा रद्द करने का फैसला लिया है और महिला एवं बाल विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना शुरू की गई है, जिससे 16936 लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। सोमेश्वर पहुंचने से पूर्व मंत्री का कोसी व मनान में भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां पहुंचकर मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हुकुम सिंह बोरा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *