HomeUttarakhandAlmoraBig Breaking, Almora : दरिंदा बना पिता, अपनी 07 साल की बेटी...

Big Breaking, Almora : दरिंदा बना पिता, अपनी 07 साल की बेटी से ​कर डाला दुष्कर्म, पत्नी ने ही पति के खिलाफ लिखाया मुकदमा, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। इस दरिंदे के खिलाफ उसकी पत्नी की ही शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ज्ञात रहे कि ‘अल्मोड़ा से एक मासूम बच्चे से दुष्कर्म’ का मामला सीएनई में कुछ घंटे पूर्व में प्रकाशित किया गया था। इस मामले का अब खुलासा हो गया है। ज्ञात हुआ है कि यह मामला राजस्व क्षेत्र के एक गांव का है। मुकदमा अल्मोड़ा कोतवाली में दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची की मां ने गुरुवार रात आपदा कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी थी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अल्मोड़ा तहसील के एक गांव की रहने वाली है। गुरुवार रात करीब 9 बजे उसके पति ने उसकी पिटाई की। जिसके डर से वह जंगल में भाग गई। जब वापस घर लौटी तो उसकी बेटी रो रही थी।

उत्तराखंड (बड़ी खबर) : कुमाऊं मंडल को मिला नया कमिश्नर, इस IAS अधिकारी को मिली कमान

उसने बताया कि उसके पिता ने उसके साथ गलत हरकत की है। महिला ने बताया कि घर में मौजूद उसकी सास ने उसकी बेटी को बचाने का प्रयास किया, लेकिन हैवान बना उसका पति नही माना। सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की

इसके बाद आज शुक्रवार सुबह बच्ची को मेडिकल के लिए अल्मोड़ा लाया गया। इसके बाद बच्ची की मां ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यब भी बताया कि मामला राजस्व क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, लेकिन पीड़िता की मां की शिकायत पर मुकदमा दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में कोतवाली दर्ज कर लिया गया है।

उत्तराखंड (बड़ी खबर) : कुमाऊं मंडल को मिला नया कमिश्नर, इस IAS अधिकारी को मिली कमान

अन्य खबरें

देहरादून : कर्नल अजय कोठियाल समेत आप नेता गिरफ्तार, फ्री बिजली मुद्दे पर गए थे मुख्यमंत्री आवास

उत्तराखंड : फेसबुक से हुई दोस्ती, फिर नैनीताल के होटल में महिला से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर, मुकदमा दर्ज

बालिका वधू में ‘दादी सा’ का किरदार निभाने वाली मशहूर अभिनेत्री सुरेखा सीकरी का निधन

Breaking : हल्द्वानी—अल्मोड़ा एनएच पर कार—ट्रक की जोरदार भिडंत, दो घायल हल्द्वानी रेफर, एक की हालत नाजुक

Haldwani : वहशी देवर ने अकेला पा भाभी से किया दुष्कर्म का प्रयास, नहाते वक्त की वीडियो भी बनाई, कोतवाली में मामला दर्ज

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments