HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : ब्लॉक कांग्रेस का क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बुद्ध पार्क...

हल्द्वानी : ब्लॉक कांग्रेस का क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बुद्ध पार्क में उपवास कार्यक्रम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। ब्लॉक कांग्रेस काठगोदाम हल्द्वानी द्वारा आज बुद्ध पार्क में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर उपवास रखा और कहा कि शीशमहल व काठगोदाम क्षेत्र में आए दिन बिजली आती-जाती रहती है तथा शीशमहल क्षेत्र के लोगों को शाम को 2 घंटा पानी दिया जाता था वो भी अब लंबे समय से कभी शाम को आता है कभी नहीं आता, जिसको पूर्व की तरह बहाल किया जाए। वहीं श्रमिक बस्ती करनाल वार्ड शीशमहल गौला वाली रोड में जगह-जगह गड्ढे पड़े हुए हैं जिसे शीघ्र बनाए जाए, जिससे क्षेत्रवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वही कालटैक्स से लेकर पॉलिसीट तक सिंचाई विभाग की नहर की दीवारें जगह-जगह टूटी हुई है इसे ठीक किया जाए जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। अगर शीघ्र ही इन मांगों को नहीं माना गया तो ब्लॉक कांग्रेस काठगोदाम हल्द्वानी जन आंदोलन करेगी। इस दोरान ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रदेश सचिव राजेंद्र सुयाल ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी अधिकारी शिकायत करने के बाद भी सुनवाई नहीं कर रहा है। उपवास करने वालों में राजेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र सुयाल, आनंद आर्य, वीरेंद्र नेगी, भास्कर कांडपाल, प्रियांशु जोशी, धर्मेंद्र नेगी उपस्थित रहे।

Uttarakhand : हेडफोन लगा मोबाइल देख रहे थे अकाउंटेंट, बैटरी फटने से दर्दनाक मौत

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

Uttarakhand : पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, बीते दिनों एक ग्रामीण की ले ली थी जान, यही हत्यारा, संशय बरकरार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments