HomeUttarakhandBageshwarBageshwar News: सरयू जयंती धूमधाम से मनाई, तप्तकुंड महादेव मंदिर में अखंड...

Bageshwar News: सरयू जयंती धूमधाम से मनाई, तप्तकुंड महादेव मंदिर में अखंड रामायण पाठ, गंगा आरती व भंडारा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
सलिंग के तप्तकुंड महादेव मंदिर में सरयू जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस उपलक्ष्य में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। भंडारा और गंगा आरती में क्षेत्र के भक्तों ने भाग लिया। परमसिद्ध सीताराम महाराज ने कहा कि सरयू जीवन दायिनी है। इसके बगैर प्रकाण मात्र की कल्पना करना निर्रथक होगा। हमें नदियों को बचाना होगा। नदियां बचेंगी तो समाज का विकास भी होगा। इसके बाद गंगा आरती की गई। भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्णाहुति के साथ हवन यज्ञ किया गया। पंडित गणेश लोहनी ने आचार्य और हरीश बिष्ट ने अपनी पत्नी कमला बिष्ट के साथ मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। इस मौके पर देवानंद दास, विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू, लक्ष्मण सिंह देव,सरमलू विकास समतित की सचिव कमला कुमल्टा, अध्यक्ष भगवत कोरंगा, दयाल कुमल्टा, पूर्व दर्जा मंत्री शेर सिंह गढ़िया, जिला पंचायत सदस्य प्रभा गढ़िया, पूर्व प्रधान गणेश उपाध्याय, पूर्व सभासद गिरीश जोशी, डॉक्टर शेर सिंह ऐठानी, विनोद कपकोटी, लक्ष्मण देव, विक्रम शाही आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments