HomeUttarakhandBageshwarCNE Special: राज्यपाल एवं पूर्व सीएम कोश्यारी के गृहक्षेत्र के लोगों की...

CNE Special: राज्यपाल एवं पूर्व सीएम कोश्यारी के गृहक्षेत्र के लोगों की जिंदगी ट्राली के सहारे, तीन साल से रामगंगा पर नहीं बना छह हजार की आबादी का पुल, नदी के ऊफान की भेंट चढ़ गया था साढ़े चार दशक पुराना पैदल पुल

ADVERTISEMENTS

दीपक पाठक, बागेश्वर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के गृह क्षेत्र के लोगों की जिंदगी पिछले तीन साल से ट्रॉली के सहारे चल रही है। रामगंगा नदी में बना झूलापुल वर्ष 2018 में नदी के तेज बहाव की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद नये पुल की मंजूरी मिली, लेकिन तीसरी बरसात आ गई और पुल का आज तक पता नहीं है। कामचलाऊ व्यवस्था के लिए लोनिवि ने ट्राली लगाई और भी रामगंगा से लोगों को यही ट्राली पार लगा रही है। ग्रामीण बताते हैं कि अब इस ट्राली की रस्सियां ढीली पड़ जाने से खतरे का संकेत देने लगे हैं। ऐसे में पुल की दरकार बढ़ गई है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

देखें विडियो : हल्द्वानी ब्रेकिंग (बारिश का कहर) गौला नदी में छोड़ा गया 41 हजार से अधिक क्यूसेक पानी, नदी के किनारे लोगों को किया गया अलर्ट

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में कपकोट तहसील की महरगाड़ घाटी में अतिवृष्टि ने भारी क्षति पहुंचाई थी और रामगंगा नदी ने ऊफान पर आकर भारी भूकटाव किया। इसी ऊफान की लपेट में आकर इर्द​—गिर्द सड़क, पैदल मार्ग समेत कालापैर कापड़ी गांव के भकुना पर बना पैदल पुल बह गया। पुल बहने से क्षेत्र की बड़ी आबादी के लिए रामगंगा के आरपास जाना मुश्किल हो गया। इसके बाद सत्तापक्ष व विपक्ष के नेताओं ने जायजा लिया और आश्वासन दिए। तात्कालिक व्यवस्था के तहत ग्रामीणों के नदी से आर-पार जाने के लिए लोनिवि के माध्यम से एक ट्राली लगाई गई। इस ट्राली को घिसते हुए अब तीन साल का वक्त गुजर गया। इसकी गरारी और रस्सी ढीली हो चुकी है। ऐसे में खतरा बढ़ गया है। बरसात में रामगंगा के ऊफान पर होने से खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ग्रामीण लगातार पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं।

अल्मोड़ा में आफत की बारिश, अल्मोड़ा-बागेश्वर मार्ग धार की तुनी के पास हुआ ब्लॉक, खतरे की जद में आये कई मकान

छह हजार की आबादी प्रभावित
प्रभावित कालापैरकापड़ी ग्राम पंचायत के प्रधान गंगा सिंह कार्की बताते हैं कि रामगंगा नदी में पैदल पुल का निर्माण करीब साढ़े चार दशक पहले हुआ। इसी पुल के सहारे माजखेत न्याय पंचायत अंतर्गत पूर्व सीएम एवं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के गांव नामती, चेटाबगड़, किसमिला, कालापैरकापड़ी और कनौली भकुना आदि गांवों के लोगों का आना—जाना था। इन गांवों की करीब 6 हजार की आबादी का सहारा यह पुल था। इसी से लोग करीबी नाचनी बाजार आते थे। मगर आज तक दुबारा पुल नहीं बन सका। जिससे दिक्कत का अंदाजा लगाया जा सकता है।

एकमात्र सहारा बनी ट्राली
पिथौरागढ़ जनपद अंतर्गत नाचनी कस्बे की बाजार ही उक्त गांवों की मुख्य बाजार है। बैंक, पोस्ट आफिस और घरेलू सभी आवश्यक सामग्री के लिए ग्रामीण इसी बाजार पर निर्भर हैं। पुल टूटने से कालापैरकापड़ी, भकुना, किसमिला के ग्रामीणों के ये सब कार्य एक अदद ट्राली पर टिके हैं। यही ट्राली लोगों के आवागमन का सहारा है और इसी से भारी सामान, अनाज, घास इत्यादि पार लगाई जाती है। जिससे एकमात्र ट्राली पर भारी दबाव है।

Big Breaking : अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच पर नैनीपुल के पास ​पहाड़ से गिरा विशाल बोल्डर, रूट डायवर्ट, यह है वैकल्पिक व्यवस्था…..

सरकार की नाकामी से जोखिम—फर्स्वाण
पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण का कहना है कि बच्चों के स्कूल जाने से लेकर मरीज को अस्पताल ले जाने तक का साधन ट्राली ही है। विश्व बैंक से करीब 14 करोड़ की लागत से 100 मीटर पुल स्वीकृत स्वीकृत हुआ, मगर बन नहीं सका। इसे शासन-प्रशासन की नाकामी ही कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए क्षेत्रीय विधायक का उपेक्षित रवैया भी जिम्मेदार है। जिससे आज लोग जोखिम उठाने को मजबूर हैं।

Almora : लगातार मूसलाधार बारिश में मचाई हलचल, सुमित्रानंदन पंत पार्क की बड़ी दीवार भरभराकर धराशायी, इंडोर स्टेडियम के नीचे आम रास्ता ढहा, भतरोंजखान में पेड़ गिरने से सड़क हुई जाम

जानबूझकर निर्माण नहीं—ऐठानी
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी भी इस स्थिति को शासन-प्रशासन की नाकामी और क्षेत्रीय विधायक के उपेक्षात्मक रवैये का परिणाम बताते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय विधायक की मंशा पूर्व मुख्यमंत्री श्री कोश्यारी की प्रतिष्ठा को धूमिल करना है। इसलिए पुल का निर्माण नहीं कराना चाहते।

अन्य खबरें

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : गधेरे के तेज बहाव में स्कूटी सहित बह गये बैंक कर्मचारी, बमुश्किल बची जान, देखिये वीडियो

बड़ी खबर : फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का PGI चंडीगढ़ में निधन, राष्ट्रपति, पीएम मोदी व अमित शाह ने जताया दुख

ब्रेकिंग : देश ने एक महान खिलाड़ी खो दिया – प्रधानमंत्री मोदी

क्या आपने सुना है भारत में : यहां आम (Mango) की सुरक्षा के लिए लगाए गए 9 कुत्ते और 3 गार्ड, कीमत 2.7 लाख रुपये किलो

बड़ी ख़बर : कमजोर पड़ा corona, तो क्या अब स्कूलों को खोलने की है तैयारी ? मिल गया जवाब, जरूर पढ़िये यह ख़बर…..

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments