HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर के कृष्णा पांडे का कमाल: नेशनल आर्म रेसलिंग में जीता कांस्य

बागेश्वर के कृष्णा पांडे का कमाल: नेशनल आर्म रेसलिंग में जीता कांस्य

➤ लेफ्ट हैंड में तीसरा स्थान, क्षेत्र का नाम किया रोशन, वाहवाही

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रतिभाग करते हुए बागेश्वर के युवा खिलाड़ी कृष्णा पांडे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने लेफ्ट हैंड वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता, जबकि राइट हैंड वर्ग में चौथा स्थान पाया है।

देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबलों में कृष्णा पांडे ने अपने खेल कौशल, आत्मविश्वास और संघर्षशीलता का शानदार परिचय दिया। उनकी इस उपलब्धि को यहां खेल से जुड़े लोगों ने बड़ी सफलता बताया है। आर्म रेसलिंग केवल शारीरिक शक्ति का खेल नहीं है, बल्कि इसमें तकनीकी दक्षता, मानसिक दृढ़ता, त्वरित निर्णय क्षमता, संतुलन और निरंतर अभ्यास की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कृष्णा ने इन सभी गुणों का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

रेडक्रॉस सोसायटी बागेश्वर के सक्रिय सदस्य कृष्णा पांडे की इस उपलब्धि पर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, जिला कार्यकारिणी सदस्य उमेश जोशी सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कृष्णा की सफलता युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि समर्पण, अनुशासन और कठिन परिश्रम के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर भी सफलता हासिल की जा सकती है। सभी पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने कृष्णा पांडे को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments