HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा में आफत की बारिश, अल्मोड़ा—बागेश्वर मार्ग धार की तुनी के पास...

अल्मोड़ा में आफत की बारिश, अल्मोड़ा—बागेश्वर मार्ग धार की तुनी के पास हुआ ब्लॉक, खतरे की जद में आये कई मकान

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में लगातार हो रही मुसलाधार बारिश प​रेशानियों का सबब बन चुकी है। कई मुख्य व आंतरिक सड़क मार्गों पर मलबा आने की सूचना है। वहीं विभिन्न मोहल्लों में लोगों के घरों में भी पानी​ घुस आया है।

इधर धार की तूनी में सड़क के किनारे की दीवार ढह जाने से तमाम मलबा पत्थर सड़क पर आ गया है। जिसके बाद से यह मार्ग यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। आम नागरिकों को यहां से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई आवासीय परिसरों को भी खेत आदि की दीवार गिरने से आंशिक नुकसान पहुंचा है।

बारिश का क्रम यदि यूं ही चलता रहा तो अधिक नुकसान होने की सम्भावना से इंकार नही किया जा सकता है। इधर सामाजिक कार्यकर्ता त्रिलोचन जोशी ने बताया कि धार की तूनी में जेसीबी के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा से बागेश्वर को जाने वाला यह मार्ग फिलहाल बंद है। भूस्खलन का भी खतरा उत्पन्न हो रहा है।

अन्य खबरें

देखें विडियो : हल्द्वानी ब्रेकिंग (बारिश का कहर) गौला नदी में छोड़ा गया 41 हजार से अधिक क्यूसेक पानी, नदी के किनारे लोगों को किया गया अलर्ट

Big Breaking : अल्मोड़ा—हल्द्वानी एनएच पर नैनीपुल के पास ​पहाड़ से गिरा विशाल बोल्डर, रूट डायवर्ट, यह है वैकल्पिक व्यवस्था…..

बिग ब्रेकिंग, अल्मोड़ा : गधेरे के तेज बहाव में स्कूटी सहित बह गये बैंक कर्मचारी, बमुश्किल बची जान, देखिये वीडियो

CNE Special: राज्यपाल एवं पूर्व सीएम कोश्यारी के गृहक्षेत्र के लोगों की जिंदगी ट्राली के सहारे, तीन साल से रामगंगा पर नहीं बना छह हजार की आबादी का पुल

Almora : लगातार मूसलाधार बारिश में मचाई हलचल, सुमित्रानंदन पंत पार्क की बड़ी दीवार भरभराकर धराशायी, इंडोर स्टेडियम के नीचे आम रास्ता ढहा, भतरोंजखान में पेड़ गिरने से सड़क हुई जाम

बड़ी खबर : फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का PGI चंडीगढ़ में निधन, राष्ट्रपति, पीएम मोदी व अमित शाह ने जताया दुख

ब्रेकिंग : देश ने एक महान खिलाड़ी खो दिया – प्रधानमंत्री मोदी

क्या आपने सुना है भारत में : यहां आम (Mango) की सुरक्षा के लिए लगाए गए 9 कुत्ते और 3 गार्ड, कीमत 2.7 लाख रुपये किलो

बड़ी ख़बर : कमजोर पड़ा corona, तो क्या अब स्कूलों को खोलने की है तैयारी ? मिल गया जवाब, जरूर पढ़िये यह ख़बर…..

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments