HomeBreaking NewsCrime News : ट्यूशून के बहाने घर बुला महिला ने किया लड़की...

Crime News : ट्यूशून के बहाने घर बुला महिला ने किया लड़की का यौन शोषण, अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी, गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

घर पढ़ने व ब्यूटीशियन का कोर्स सीखने आने वाली लड़की के साथ एक महिला ने न केवल उसका यौन शोषण करते हुए उसके साथ आप्राकृतिक संबंध बनाये, बल्कि उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दरअसल, आधुनिक जीवन शैली में सामाजिक वर्जनाएं और मान्यताएं निरंतर खत्म होती जा रही हैं। यौन उत्पी​ड़न का शिकार होने वाली महिलाओं की ख़बरें तो रोजाना कहीं न कहीं से आती रहती हैं, लेकिन अब महिलाओं द्वारा ही महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आने वाले मामले चौंकाने लगे हैं। ऐसा ही कुछ दिल्ली के डाबरी इलाके में हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डाबरी इलाके में दो महिलाओं की आपस में दोस्ती थी व एक—दूसरे के घर आना—जाना भी रहा है। यहां एक महिला जो ब्यूटीशियन का काम करती है, उसने अपनी सहेली से कहा कि वह अपनी 16 साल की लड़की को ट्यूशन व कोर्स के लिए उसके घर भेज सकती है। जिस पर वह तैयार हो गई और उसने अपनी बिटिया मीनू (काल्पनिक नाम) को उसके घर भेजना शुरू कर दिया।

पीड़िता की मां का आरोप है कि धीरे—धीरे उसकी बेटी वहीं रहने लगी। जब वह उसे लेने आई तो लड़की कुछ डरी—सहमी दिखी और उसने अपनी मां के साथ जाने से इंकार कर दिया। फिर उसने अपनी लड़की से अकेले में जब सारी बात पूछी तो उसने तबियत खराब होने की बात कही। जब वह मीनू को डॉक्टर के पास ले गई तो पता चला कि उसका लंबे समय से यौन उत्पीड़न किया जा रहा था।

फिर लड़की ने अपनी मां को सारी सच्चाई बता दी। उसने बताया कि आरोपी महिला उसका यौन उत्पीड़न करती है। जबरन उसके साथ आप्राकृतिक संबंध बनाये जाते हैं। उसने लड़की का एक वीडियो भी बनाया है। मुंह खोलने पर जान से मारने व वीडियो सोशल मीडिया में अपलोड कर वायरल करने की धमकी देती है।

घटना की जानकारी मिलते ही महिला ने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जिस पर पुलिस ने 42 साल की उस आरोपी महिला को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 377, बाल यौन संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 04 और 06 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि यह आरोपी महिला इससे पूर्व भी इसी तरह के मामलों में संलिप्त रह चुकी है तथा वह एक एनजीओ भी चलाती है।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पहाड़ से गिरे विशाल पत्थर की चपेट में आने से मैक्स दुर्घटनाग्रस्त, चालक की दर्दनाक मौत, 4 घायल

उत्तराखंड में 22 जून तक जारी रहेगा कोविड कर्फ्यू, सप्ताह में 5 दिन खुलेंगी मिठाई की दुकानें, तीन जिलों के लिए खुली चार धाम यात्रा

Uttarakhand : प्रदेश में नही होगी 15 जून को स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा, ​अपरिहार्य कारणों से स्थगित

यूपी : प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

शर्मनाक : लखनऊ के अस्पताल में ब्लैक फंगस पीड़ित महिला से रेप, सिगरेट से दागा, गहने भी लूटे, रविवार को हो गई मौत, ​डीएम ने बैठाई जांच

Uttarakhand Brekaing : कोरोना से जिंदगी की जंग हार गये सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, अस्पताल में निधन

उत्तराखंड : प्रदेश में आज मिले 263 नए कोरोना संक्रमित, 07 की मौत, जानिये अपने जिले का हाल

अविश्वसनीय : यूपी का ‘प्रतापगड़’ ! जहां आने को तैयार नही एक भी IPS अफसर, पढ़िये पूरी कहानी….

स्मृति शेष : “यूं बिना बताये चले जाना तो आपकी आदत में शुमार नहीं था”, कांग्रेस की कद्दावर नेता डॉ. इंदिरा हृदयेश का स्वर्णिम राजनैतिक सफर…

हमारे WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments