HomeBreaking NewsBig Breaking : जम्मू कश्मीर के बारामूला पर CRPF Team पर बड़ा...

Big Breaking : जम्मू कश्मीर के बारामूला पर CRPF Team पर बड़ा आतंकी हमला दो जवान शहीद, कई घायल

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

जम्मू-कश्मीर के बारामूला से एक बड़ी ख़बर आई है। यहां आज सुबह आतंकवादियों ने बड़े ही सुनियोजित ढंग से सीआरपीएफ की टीम पर हमला बोलते हुए तबातोड़ फायरिंग की। जिसमें दो पुलिस कर्मी भी शहीद हो गये हैं और दो नागरिकों की भी जान चली गई है। आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। यह वारदात सोपोर में हुई है।

आईजी कश्मीर विजय कुमार ने जानकारी दी है कि हमले के पीछे लश्कर ए तैयबा नामक आतंकी गुट का हाथ है। उन्होंने बताया कि कई पुलिस कर्मी जख्मी भी हैं, जिनको अस्पताल भर्ती करा दिया गया है।

आपको याद दिला दें कि पूर्व में मार्च माह में भी आतंकियों ने इसी तर्ज पर एक पेट्रोलिंग टीम पर हमला किया था। यह हमला श्रीगर के बाहरी इलाके लवेपोरा में हुआ था, जिसमें भी इसी तरह दो जवान शहीद हुए थे। जिनमें से तीसरे की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

गत 14 मार्च को भी सुरक्षा बल और दहशतगर्दों के बीच एक झड़प हो चुकी है। जिसमें एक आतंकवादी को ठिकाने लगा दिया गया था। रात भर चले उस अभियान के बाद सुबह लश्कर ए तैयबा का आतंकी जहांगी अहमद वानी भी मारा गया था।

ब्रेकिंग न्यूज़ : कोरोना की दूसरी लहर में 719 डॉक्टरों की गई जान, अकेले बिहार में 111 मौतें, दिल्ली में 109 – IMA

जम्मू कश्मीर के बारामूला पर CRPF Team पर बड़ा आतंकी हमला दो जवान शहीद, कई घायल

दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में लगी भीषण आग, कपड़े का शोरूम जलकर खाक

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments