नई दिल्ली। दिल्ली के लाजपत नगर मार्केट में स्थित एक कपड़े के शोरूम में शनिवार को भीषण आग लग गई। एक दमकल विभाग के अधिकारी ने इसकी सूचना दी है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 16 फायर टेंडर मौके पर आग को काबू करने में लगे हुए हैं।
ADVERTISEMENTS
अधिकारियों ने कहा कि उन्हें लाजपत नगर मार्केट के ब्लॉक-1 सेंट्रल मार्केट से भीषण आग लगने की सूचना मिली।
दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया, यहां के एक कपड़े के शोरूम में आग लगी हुई है। दमकल की 30 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है। हालांकि आग बुझाने का काम जारी है, आगे की जानकारियों के मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
एक महीने के लॉकडाउन के बाद बाजार फिर से खुलने के बाद की यह पहली घटना है।