सीएनई रिपोर्ट, हल्द्वानी मीडिया सेन्टर के कनिष्ठ लिपिक मोहन चन्द्र जोशी कोरोना से जंग जीत कर आज कार्यालय पहुंचे। उन्होने अपना योगदान उपनिदेशक सूचना को प्रस्तुत किया।
ADVERTISEMENTS
आईसोलेशन अवधि पूरा कर लम्बे समय बाद मीडिया सेन्टर आने पर श्री जोशी का बुके देकर उनका स्वागत उपनिदेशक योगेश मिश्रा तथा उनके सहयोगी द्वारा किया गया। सभी ने श्री जोशी को बधाई भी दी। जोशी ने कहा कि कोरोना एक ऐसी चुनौती है जिसे हम धैर्य एवं आत्मविश्वास के साथ मुकाबला कर पराजित कर सकते हैं। इस अवधि में उन्होने आत्मसयामा के साथ डाॅक्टर द्वारा दी गई दवाईयों का सेवन किया।
योगा व ध्यान किया तथा शासन के दिशा—निर्देशों का गम्भीरता से अनुपालन किया। जिसकी वजह से में कोरोना से जंग जीत सके। मोहन चंद्र जोशी के आने पर पवन नेगी, मोहन पफुलारा, भुवन चन्द्र, आन सिंह के साथ ही अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, दीवान गिरि गोस्वामी, दीवन सिंह बिष्ट, सुधीर कुमार ने भी शुभकामनाएं दीं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।