सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर कोतवाली पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने दो दुकानदारों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया है। शांति व्यवस्था की चेकिंग के दौरान अस्पताल तिराहा, काण्डा रोड पर स्टेशनरी तथा बागनाथ गिफ्ट सेन्टर की दुकानें पुलिस को खुली मिली। स्टेशनरी की दुकान में मौजूद रमेश चन्द्र, निवासी दुग बाजार बागेश्वर तथा बागनाथ गिफ्ट सेन्टर में मौजूद व्यक्ति रंजीत आर्या, निवासी भागीरथी मण्डलसेरा थाना व जिला बागेश्वर के खिलाफ धारा 188 भादवि व धारा 51बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।