पापा—मम्मी के बाद अब बॉलिवुड स्टॉर दीपिका पादुकोण भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। उन्होंने खुद को बंगलूरू में में होम क्वारंटीन कर लिया है। पहले खबर आई थी कि उनके पिता प्रकाश पादुकोण, मां उजाला पादुकोण और बहन अनीषा पादुकोण कोरोना पॉजिटिव हैं। आपको याद दिला दें कि पिछले महीने ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया था। वे परिवार के साथ कुछ समय बिताने के लिए बंगलूरू रवाना हुए थे। इसके पहले खबर आई थी कि दीपिका के पिता और पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण को बंगलूरू के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं उनकी मां उज्जला पादुकोण और बहन अनीशा पादुकोण भी वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। इस तरह से देखा जाए तो कोरोना ने अभिनेत्री की पूरी फैमिली को अपनी चपेट में ले लिया है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।