HomeAccidentहल्द्वानी ब्रेकिंग : पुल के पास पलट गया अनियंत्रित ट्रक, चपेट में...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : पुल के पास पलट गया अनियंत्रित ट्रक, चपेट में आने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, क्रेन की मदद से बाहर निकाले गये वाहन में फंसे चालक—परिचालक

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। यहां हल्द्वानी में आज सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। लामाचौड़ से खड़िया लेकर राजस्थान जा रहा ट्रक भाखड़ा पुल के पास बेकाबू होकर पलट गया जिसकी चपेट में आने से एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

ट्रक पलटने से चालक परिचालक उसमे फंस गया जिन्हें कटर से काटकर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सड़क पर पलटे वाहन को क्रेन की मदद से हटाया गया जिसके वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका।

दरअसल, आरजे 52 जीए 7407 हल्द्वानी से खड़िया पाउडर भरकर राजस्थान जा रहा था। जब ट्रक भाखड़ा पुल के पास पहुंचा तभी वह बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से अपने पड़ोसी ललित के साथ बेल तोड़ने जा रहे बहादुर नाथ गोस्वामी पुत्रा गुंसाई नाथ निवासी लामाचैड़ खास इसकी चपेट में आ गए। ट्रक में भरे खड़िया के कट्टों में दबने की वजह से उनकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही एसओ मुखानी सुशील कुमार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और आला अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी। काफी मशक्कत के बाद खड़िया के कट्टों में दबे बुजुर्ग को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद आला अधिकारी भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक परिचालक को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोशिश बेकार गई।

इसके बाद दो क्रेन और कटर मंगवाए गए जिसके बाद कटर से काटकर चालक प्रधान पुत्रा बन्ना निवासी सवारियां थाना लांबा हरिसिंह टोंक राजस्थान और परिचालक हरिराम पुत्रा रामलाल निवासी बासु थाना टोडा राय सिंह राजस्थान को बमुश्किल बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए बेस अस्पताल भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि खड़िया लदे दस टायरा ट्रक अनियंत्रित रफ्तार से फर्राटे भर रहा था जिस कारण से भाखड़ा पुल के पास जब तीव्र मोड़ आया तो चालक वाहने से अपना नियंत्राण खो बैठा। घटना के बाद से मृतक के परिजनो में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पीएम के लिए भेज दिया।

उत्तराखंड में फटा बादल – वीडियो : एसडीआरएफ, फायर सर्विस, डीडीआरएफ की टीमें पहुंची मौके पर, शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन

हल्द्वानी ब्रेकिंग : नाहिद सिनेमा के पास मृत मिला बुजुर्ग, हुई शिनाख्त

BAGESHWER BREAKING: नेपाली मजदूर का शव खेत में पड़ा मिला, सनसनी फैली

Uttarakhand Breaking : तमाम बंदिशों के बावजूद कोरोना बेकाबू, आज मिले 5 हजार 403 नए संक्रमित, 128 लोगों की मौत

Big Breaking : कोरोना के चलते प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय और कॉलेज अग्रिम आदेशों तक बंद, सिर्फ ऑनलाइन पढ़ाई

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments