टिहरी। सरकार द्वारा शादी समारोह में केवल 25 लोगों के शामिल होने की अनुमति है। यदि इससे अधिक सम्मलित हुए तो अब सखत कार्रवाई होगी। ऐसा संदेश अब तमाम जनपदों में प्रशासन स्तर पर दिये जाने लगा है। इसी क्रम में नई टिहरी के थत्यूड़ में एक बरात में 80 से अधिक लोगों के शामिल होने पर पुलिस ने कोविड दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने पर दूल्हे के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS
थत्यूड़ पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम किंशु से कफुल्टा जा रही एक बरात में 20 से अधिक छोटे-बड़े वाहन शामिल थे। चेकिंग करने पर वाहनों में 80 से 90 लोग शामिल मिले। तय संख्या से अधिक मेहमान ले जाने पर पुलिस ने दूल्हे के पिता जबर सिंह निवासी ग्राम किंशु के खिलाफ कोविड दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि अभी तक नियमों का उल्लंघन करने पर 10 चालान और 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार कोरोना काल में नियमों का उल्लंघन किसी भी दशा में बर्दाश्त नही किया जायेगा। शादी—बारातों पर पुलिस की नजर रहेगी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।