BAGESHWER NEWS: जिले में पुलिस ने अप्रैल माह में कोविड नियम तोड़ने पर 4181 व्यक्तियों के खिलाफ की कार्यवाही और 62.06 लाख का वसूला जुर्माना, 9157 मास्क बांटे
जनपद पुलिस द्वारा कोविड-19 से बचाव व रोकथाम के लिए आम जनमानस को जागरूक करने के साथ ही पुलिस कोविड नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ऐसे ही बागेश्वर जनपद में पुलिस ने गत अप्रैल माह में कुल 4,181 व्यक्तियों का चालान किया और 62.06 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला। जिले में क्षेत्राधिकारी बागेश्वर/कपकोट के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमें अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत कोविड-19 से बचाव व रोकथाम के लिए आमजनमानस को के जागरूक कर रही हैं। इनमें सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क का प्रयोग नहीं करने वाले 1807 व्यक्ति और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले 2374 व्यक्ति शामिल हैं। अप्रैल माह में पुलिस द्वारा 9,157 फेस मास्क वितरित किये गये हैं। साथ ही दो लोगों को दवाएं एवं 8 लोगों राशन वितरित किया गया।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।