बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास के प्रयासों से जनपद को 5 नई एंबुलेंस उपलब्ध हो गई हैं और सरकार ने बागेश्वर में आईसीयू बनाने के लिए 75 लाख रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है। जिले को मिली नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सा इंतजामों की बेहतरी के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि दूर-दूर तक ग्रामीण क्षेत्रों में चौकस चिकित्सा व्यवस्था के प्रयास लगातार जारी हैं।
उन्होंने कहा जनपदवासियों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वह लगातार प्रयासरत हैं। इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि जिले को 5 नई एम्बुलेंस मिली और आइसीयू बनाने के सरकार ने 75 लाख रुपये की प्रथम किश्त भी जारी कर दी है। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय बागेश्वर में ईएनटी, नेत्र व बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती कर दी है।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में काफी समय से रिक्त चल रहे चिकित्सकों के 20 पदों पर तैनाती की जा रही है, बकायदा 8 चिकित्सकों ने अपनी ज्वाइंनिंग दे दी है। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में ग्रामीण क्षेत्रो में दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने ग्राम प्रधानों को 20-20 हजार रुपये सैनीटाइजर के लिए उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने सभी लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष और सीएमओ भी मौजूद रहे।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।