HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, बालीघाट पुल के पास...

बागेश्वर ब्रेकिंग : मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, बालीघाट पुल के पास मलबा आने से यातायात बाधित, एम्बूलेंस व बारात के वाहन भी फंसे, कई इलाकों में बत्ती गुल

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
बागेश्वर नगर क्षेत्र सहित कपकोट के विभिन्न इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद बालीघाट पुल के पास सड़क में मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। कई स्थानों में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गयी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

बागेश्वर जिले के कई स्थानों में देर सांय हुई मूसलाधार बारिश से जहां लोगों को तेज गर्मी से निजात मिली वहीं दूसरी ओर गेंहू की खड़ी फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सड़कों की नालियां चोक होने से कई जगह मलबा सड़कों पर फैल गया है। वहीं नगर से 10 किमी दूर झटक्वाली मे भारी बारिश से सड़क बन्द दोनों ओर बारातियों की गाडियां फंसी हुई हैं। कपकोट से मरीज लेकर आ रही एक एम्बुलेंस भी सड़क बाधित होने से वही फंसी हुई है।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : Corona curfew के दौरान कुसुमखेड़ा चौराहे पर mobile पर game खेलते मिले तीन पुलिस कर्मी, आईजी—एसपी ने किया Suspend

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के मुताबिक लोनिवि द्वारा जेसीबी मशीन भेजी जा गयी है। शीघ्र ही यातायात सुचारू कर दिया जाएगा। मूसलाधार बारिश से चंडिका कालोनी, कांडा क्षेत्र, मालता औऱ मनकोट क्षेत्र की बिजली गुल हो गई है। अधिशासी अभियंता विधुत भास्कर पांडेय ने बताया कि तेज बारिश के कारण काम मे बाधा आ रही है। लगभग 9.30 बजे तक आपूर्ति सुचारू होने की संभावना है।

Breaking News : IPL में corona virus ने डाला विघ्न, Kolkata Knight Riders व Bengaluru के बीच होने वाला Match रद्द

Supreme Court ने कहा ‘लॉकडाउन पर विचार करें केंद्र व राज्य सरकार’, हाशिए पर रहने वाले समुदायों की जरूरतें पूरा करें, विस्तार से पढ़िये सर्वोच्च न्यायालय ने क्या—क्या कहा…..

संपूर्ण उत्तराखंड में 6 मई तक का कोविड कर्फ्यू ! पैनिक मत होइये काफी ​सहूलियतें भी हैं, बिना कारण कोई नही करेगा परेशान, जानिये क्या हैं आदेश…..

Big Breaking Almora : मूसलाधार बारिश में ढह गई जिला पंचायत आवसीय परिसर की दीवार, कई परिवार आए खतरे की जद में, लोगों के घरों में घुसा पानी, नुकसान की सूचना

Almora Breaking : कोरोना से तीन बुजुर्गों की मौत, बाजार में उमड़ रही भीड़ में लोग भूले Social Distancing, एटीएम, दवा की दुकानों, विद्युत बिल काउंटर पर लगी कतारें

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments