सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर यहां अराजक तत्वों के सीने इतने चौड़े हो गए कि उन्होंने पालिका सभासद की कार तोड़ डाली। अराजक तत्वों से परेशान क्षेत्र के लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाकर अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है। नगर के वार्ड सात के सभासद डुंगर सिंह रावत की कार सड़क किनारे खड़ी थी।
ADVERTISEMENTS
मंगलवार रात अराजक तत्वों ने उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी। जिससे कार को काफी नुकसान पहुंचा है। सभासद ने आज पुलिस को घटना की तहरीर दी है। जिसमें कहा कि नगर में सक्रिय अराजक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। उन्होंने पुलिस गश्त बढ़ाने और कार तोड़ने वालों का पता कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी वारदातें नहीं होने पाएं।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।