सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा Corona के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब पूर्व सैनिक व वीरांगनाओं के लिए Online booking सेवा शुरू हो गई है। Uttarakhand पूर्व सैनिक लीग अल्मोड़ा के अध्यक्ष कै. दीपक कुमार ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि Army canteen से Leaker and grocery का सामान लेने के लिए आनलाइन बुकिंग नंबर 6006532904 पर संपर्क किया जा सकता है। बुकिंग का समय सुबह 9 से 10 तथा दोपहर 2 से सांय 5 बजे तक का है। उन्होंने सभी पूर्व सैनिक व वीरांगनाओं से अपील करी कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए कैंटीन गेट पर अनावश्यक भीड़ नही लगाएं। Online booking के दौरान निश्चित तारीख दी जायेगी, जिस दिन आप सामान लेने आयेंगे। कैंटीन में आने से पूर्व मास्क अनिवार्य रूप से पहनें एवं Corona महामारी के इस दौर में canteen कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करें।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।