मां अंबे संस्थान के मंच पर दिखा प्रतिभा का संगम
खेल भावना और रचनात्मकता ने जीता सबका दिल
CNE REPORTER, अल्मोड़ा। माँ अंबे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, अल्मोड़ा में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल सप्ताह ‘उत्कर्ष-2026’ के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया। कैरम, रंगोली सहित विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। MAI Utakrsh 2026 Day 2 News

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन, रचनात्मकता और टीम भावना का परिचय देने का अवसर मिला। कैरम और रंगोली प्रतियोगिताओं के साथ-साथ विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों को भी अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से सामने रखा।
कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक, अल्मोड़ा की अध्यक्ष मिली लटवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में विनीत बिष्ट, निदेशक जिला सहकारी बैंक अल्मोड़ा एवं नगर अध्यक्ष सहित अन्य अतिथियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। जिला सहकारी बैंक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तथा रोहित कुल्टा, छात्रसंघ अध्यक्ष, विश्वविद्यालय अल्मोड़ा समेत अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों और प्रतिभा की सराहना की। MAI Utakrsh 2026 Day 2 News
अतिथियों ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल, कला और रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों की भागीदारी उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करती हैं तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं।
‘उत्कर्ष-2026’ के दूसरे दिन रंगोली और एपण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न सामाजिक एवं जागरूकता संबंधी विषयों पर विद्यार्थियों ने रचनात्मक संदेश प्रस्तुत किए। कैरम एवं अन्य प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। MAI Utakrsh 2026 Day 2 News
संस्थान की ओर से बताया गया कि उत्कर्ष-2026 के आगामी दिनों में भी विभिन्न खेल, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों को इन गतिविधियों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
माँ अंबे इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज का उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और मानवीय सेवा की भावना से जोड़ना है। संस्थान की ओर से कहा गया कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दक्ष मानव संसाधन तैयार करना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। MAI Utakrsh 2026 Day 2 News
‘उत्कर्ष-2026’ के दूसरे दिन का आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मकता के नाम रहा।









