सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर जनपद बागेश्वर अंतर्गत रीमा चौकी की पुलिस ने आज एक व्यक्ति को 21 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। रीमा चौकी प्रभारी दीपक बिष्ट अपनी टीम के साथ किड़ईधार बैण्ड के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच शक होने पर मोहन सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी सनगाढ़, थाना काण्डा से पूछताछ व चेकिंग की। तो उसके कब्जे से 21 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस पर पुलिस ने आरोपी मोहन सिंह को अवैध शराब के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस टीम में एसआई दीपक बिष्ट, कांस्टेबल हेम पाठक व नैन राम शामिल थे।