HomeCrimeHaldwani News : चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, माल बरामद

Haldwani News : चोरी के आरोप में तीन गिरफ्तार, माल बरामद

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी पुलिस ने चोरी की अलग-अलग वारदातों में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। जिनमें एक प्रिंटिंग प्रेस में चोरी का आरोपी है तथा दो को मोबाइल व कुछ रूपये चुराने पर गिरफ्तार किया गया है।

पहले मामले में शहर के लोहरियासाल तल्ला में स्थित एक प्रिटिंग प्रेस से कागज व अन्य जरूरी सामन चुराने के आरोपी को पुुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से प्रेस से चुराया गया सामान भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। लोहरियासाल तल्ला निवासी चन्द्रकला कालाकोटी पत्नी महेश कालाकोटी ने मुखानी थाने में तहरीर दी थी कि 21 अप्रैल को उनकी प्रिन्टिग प्रेस से कोरूगेशन पेपर, फैविकाल बाक्स सहित अन्य जरूरी कागजात चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। एसआई महेश जोशी ने चोरी के आरोपी को हैड़ाखान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से प्रिंटिंग प्रेस से चुराया गया सामान भी बरामद कर लिया गया। चोरी का खुलासा करने वाली टीम में एसआई महेश जोशी, कांस्टेबल प्रदीप पिल्खवाल, कांस्टेबल नरेंद्र राणा थे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

हल्द्वानी की मनोचिकित्सक डाॅ. नेहा शर्मा का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

अन्य मामले में पुलिस ने घर से मोबाइल, नगदी आदि चुराने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर जेल भेज दिया है। इंद्रानगर काठगोदाम निवासी मो. तालिब पुत्र इदरिस अहमद ने काठगोदाम थाने में सूचना दर्ज कराई थी कि उनके मित्र प्रताप सिंह के कमरे में घुस कर अज्ञात चोरों ने उनका मोबाइल, 21 सौ रूपए की नगदी व आधर कार्ड चुरा लिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी क दो आरोपियों को देवीविहार बिठौरिया से गिरफ्तार किया है, जो कि लालडांट के रहने वाले हैं।

Breaking News : हल्द्वानी में बने 5 नए कंटेनमेंट जोन, कई होटलों में बनाए क्वारंटीन सेंटर, अब इन अस्पतालों में भी होगा कोरोना का उपचार

UTTAKHAND BREAKING: प्रदेश में अगले तीन दिन और बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, पिछले आदेश को विस्तार देते हुए नया फरमान जारी

उत्तराखंड : यहां नर्सिंग काॅलेज के 95 छात्र-छात्राएं निकले कोरोना संक्रमित, हड़कंप

यह कोरोना नही सूनामी है: High Court ने कहा ‘‘किसी को नहीं बख्शेंगे, Oxygen supply में रूकावट डालने वाले को हम फांसी पर लटका देंगे।’’

अल्मोड़ा में कहर बनकर टूट रहा कोरोना, आज 150 आये संक्रमण की चपेट में

कोरोना संक्रमण की चपेट में आये पालिकाध्यक्ष, हालत बिगड़ी, हल्द्वानी रेफर

Big Breaking : सरकार ने बदला फैसला, अब दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी शराब की दुकानें

Uttarakhand : कोरोना ने आज 81 लोगों के ले ली जान, 24 घंटे में मिले 5 हजार से अधिक नये केस

Death Party: शराब नही मिली तो पी गये 5 Liter Sanitizer, एक के बाद एक 07 दोस्तों की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments