HomeBreaking NewsBreaking News : हल्द्वानी में बने 5 नए कंटेनमेंट जोन, कई होटलों...

Breaking News : हल्द्वानी में बने 5 नए कंटेनमेंट जोन, कई होटलों में बनाए क्वारंटीन सेंटर, अब इन अस्पतालों में भी होगा कोरोना का उपचार, पढ़िये पूरी ख़बर…..

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

ADVERTISEMENTSAd Ad

कुमाऊं की व्यापारिक मंडी हल्द्वानी में कोराना की दूसरी लहर ने कोहराम मचा दिया है। संक्रमण को काबू करने के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। जिसके तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों के कोरोना प्रभावित पांच इलाकों को माइक्रो कंटनमेंट जोन बनाया गया है। साथ ही कई होटलों को क्वारंटाइन सेंटर के लिए अधिकृत कर दिया गया है। साथ ही कोरोना के उपचार के लिए तमाम अस्पतालों को अधिकृत किया है।

Online study के दौरान सिर्फ tuition fees लें Private school, अन्य मद जोड़े तो होगी कार्रवाई, शिक्षा सचिव ने जारी किये आदेश

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन ने नए कंटानमेंट जोन बनाते हुए यहां पर आवाजाही पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। नए बनाए गए माइक्रो कंटेनमेंट जोनों में मधुलिका विहार, सुयाल छड़ा, पार्वती विहार लोहरियासाल मल्ला, पीपल पोखरा नंबर दो, किशनपुर रैक्वाल, लछमपुर तारानवाड़ शामिल हैं। इन क्षेत्रों में रह रहे अन्य लोगों की सैंपलिंग की जा रही है और उसके बाद आने वाले परिणामों के बाद ही इन क्षेत्रों में छूट प्रदान की जाएगी। प्रशासन ने कंटेनमेंट जोन में रहने वालों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।

हल्द्वानी की मनोचिकित्सक डाॅ. नेहा शर्मा का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

इधर जिलाधिकारी धीरज सिंह गब्र्याल ने बताया है कि शहर में लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए प्रशासन ने क्वारंटाइन सेन्टरांे के लिए होटलों का अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है। उन्होने बताया कि ओके होटल में 5 मरीजों के साथ पेड क्वारंटीन सेन्टर शुरू का दिया गया। आम्रपाली को भी कोविड मरीजों के लिए रिजर्व किया गया है। उन्होने बताया कि 1 मई से शहर के सभी 5 बडे होटलों में पेड क्वारंटीन सेन्टर शुरू कर दिये जायेंगे। इन सेन्टरों के संचालन के लिए 24 घटें की निगरानी के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिये है।

UTTAKHAND BREAKING: प्रदेश में अगले तीन दिन और बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, पिछले आदेश को विस्तार देते हुए नया फरमान जारी

कोरोना उपचार के लिए यह अस्पताल अधिकृत
जिलाधिकारी ने बताया है कि हल्द्वानी के कृष्णा हाॅस्पिटल, सांई हाॅस्पिटल, नीलकंठ हाॅस्पिटल, बृजलाल, विवेकानन्द हास्पिटल, बांबे हास्पिटल, सेंट्रल हास्पिटल, सुबह हास्पिटल, सिद्ध विनायक हास्पिटल कोरोना इलाज के लिए अधिकृत कर लिये गये हैं। इन अस्पतालों में व्यवस्थाओं एवं समन्वय के लिए 13 सैक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है।

उत्तराखंड : यहां नर्सिंग काॅलेज के 95 छात्र-छात्राएं निकले कोरोना संक्रमित, हड़कंप

दिक्कत हो तो इन नंबरों पर करें फोन
हल्द्वानी। मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने बताया है कि नैनीताल के नियंत्राण कक्ष के दूरभाष नम्बर 05942-231179, 231178 तथा 231181 तथा ट्रोल फ्री नम्बर 1077 पर अपनी शिकायत समस्या दर्ज कर सकते है जबकि कोविड नियंत्रण कक्ष हल्द्वानी के दूरभाष नम्बर 05946-253850, 250077, 281234 तथा 250044 पर भी बात कर सकते है।

यह कोरोना नही सूनामी है: High Court ने कहा ‘‘किसी को नहीं बख्शेंगे, Oxygen supply में रूकावट डालने वाले को हम फांसी पर लटका देंगे।’’

अल्मोड़ा में कहर बनकर टूट रहा कोरोना, आज 150 आये संक्रमण की चपेट में

कोरोना संक्रमण की चपेट में आये पालिकाध्यक्ष, हालत बिगड़ी, हल्द्वानी रेफर

Big Breaking : सरकार ने बदला फैसला, अब दोपहर 2 बजे तक ही खुलेंगी शराब की दुकानें

Uttarakhand : कोरोना ने आज 81 लोगों के ले ली जान, 24 घंटे में मिले 5 हजार से अधिक नये केस

Death Party: शराब नही मिली तो पी गये 5 Liter Sanitizer, एक के बाद एक 07 दोस्तों की मौत

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments